पूर्णिया पूर्व: बाला जी सेवा संघ द्वारा गुलाबबाग में रामनवमी के अवसर पर निकाली जाएगी भव्य प्रभात फेरी, प्रेस वार्ता की गई
बालाजी सेवा संघ रामनवमी के दिन भव्य प्रभात फेरी निकालेगी।इसमें उत्तर प्रदेश के बनारस से टीम पहुंचेगी। जो झांकी में चार चांद लगाएगी। बालाजी सेवा संघ के प्रवक्ता अमन जयसवाल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर सुबह 9:00 बजे गुलाबबाग के राम मोहिनी चौक से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी।