पूर्णिया पूर्व: मध्य विद्यालय महेन्दपुर के छात्र कुंदन कुमार ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महेन्दपुर के छात्र कुंदन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय सहित अपने माता पिता एवं गुरू का नाम रौशन किया है। मध्य विद्यालय महेन्दपुर के कक्षा पांच के छात्र कुंदन कुमार ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय के शिक्षक सहित आस पड़ोस व रिस्तेदारो ने बधाई दी है