गुना नगर: पंचकल्याणक महोत्सव, तीर्थंकर बालक के जन्म का साक्षी बना शहर, ऐरावत हाथी और विंटेज कारों से निकली भव्य शोभायात्रा
गुना बजरंगगढ़ रोड नसियाजी में जैन समाज का मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन 19 जून को तीर्थंकर बालक के जन्म का शहर साक्षी बना श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। तीर्थंकर बालक के जन्म के बाद राजसी ठाठ वाट और वैभव के साथ एरावत हाथियों ओर विंटेज कारो पर सवार होकर सोधर्म इंद्र बने पात्र शहर भ्रमण पर निकले।