रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में पानी संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, 8 दिन से सप्लाई ठप, 3 घंटे सड़क पर लगाया जाम
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। पिछले 8 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।