इंदौर: रवि शंकर प्रसाद कल इंदौर पहुँचेंगे, नगर अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी
Indore, Indore | Mar 21, 2025 पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रवि शंकर प्रसाद कल इंदौर पहुंचेेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इंदौर के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान साझा की। रवि शंकर प्रसाद ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे वन नेशन, वन इलेक्शन पर आयोजित एक चर्चा में शामिल होंगे।