फतेहाबाद: दो माह से मानदेय न मिलने से परेशान संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांधकर किया काम
Fatehabad, Agra | May 18, 2026 दो माह से मानदेय न मिलने से परेशान होकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांध कर काम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि 20 मई तक वेतन नहीं मिलता है तो 21 मई से हड़ताल की जाएगी।