फारबिसगंज: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का आज फारबिसगंज दौरा, विधायक मनोज विश्वास ने की बैठक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का दो दिवसीय अररिया जिला दौरा आज से शुरू हो रहा है। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने तैयारी को लेकर एक बैठक की। सोमवार को सात बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अररिया जिला में चल रहे संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस को लेकर बैठक आयोजित हुई।