दयालपुर: सेक्टर 2 सब डिवीजन सिटी-03 के सीए सुरेन्दर बने सब यूनिट के प्रधान
बिजली निगम की सबडिवीजन सिटी-03 पर प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दफ्तर और फील्ड में काम करने वाले सभी बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने दफ्तर एवम फील्ड में काम करने से संबंधित दैनिक समस्याओं को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा सहित अपने नेताओं को अवगत कराया।