बालोद: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, पहले चरण की विस्तृत जानकारी दी गई
Balod, Balod | Apr 29, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना 2 हजार 27 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण लगातार जारी है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय के ऑडिटोरियम में प्रभारी अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।