जबलपुर: तलवार-चाकू लेकर घर में घुसे बदमाश, घमापुर पुलिस ने सड़कों पर निकाली हेकड़ी
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद घमापुर पुलिस ने दोनों बदमाशों का इलाके में जुलूस निकाला और उनसे “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगवाए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक