सासनी: अचानक मौसम का बदला मिजाज, बादलों में छाई काली घटा, आंधी तूफान के साथ बारिश से सासनी के लोगों को मिली गर्मी से राहत
Sasni, Hathras | Apr 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अचानक बदले मौसम के दौरान आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के समय बादलों में काली घटाएं छाई रही जिसके कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।