दमोह: बछिया खिरिया में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Feb 15, 2024 दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बछिया खिरिया निवासी युवक को अज्ञात के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद परिजनों की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौजूद डॉक्टर्स ने बछिया खिरिया निवासी कमल पिता भोरी आदिवासी उम्र 18 वर्ष का उपचार शुरू कर दिया है।