प्राचार्य अजीत राम कंवर के मार्गदर्शन में जूनियर रेड क्रॉस हाराडुला द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार पर जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को शाम 5 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को दुर्घटना, सांप काटने, करंट लगने, बेहोशी, कुत्ता काटने एवं पानी में डूबने जैसी आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।