सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में चार चोरों को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल बरामद
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए सिमडेगा बाजार से हुई मोटरसाइकिल चोरी मामले में चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी बताया कि दो लोग नगरी रांची निवासी तथा एक सिमडेगा निवासी एवं एक उत्तर प्रदेश का युवक इसमें शामिल है।