सिमडेगा: सिमडेगा शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजन
जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा में स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिन के 1:00 शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 13 नवंबर को सभी लोगों को वोट करने के लिए अपील की गई। गौरतलब हो सिमडेगा डीसी के निर्देश पर लगातार इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग जागरुक हो सके।