हज़ारीबाग :सदर अस्पताल में एसी का काम कर रहे एक मिस्त्री की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर मेन रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।