मंडला: शांति नगर बिंझिया में महिलाओं ने फुलेहरा बांधकर किया भजन कीर्तन, महालक्ष्मी जी से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Mandla, Mandla | Sep 14, 2025 घर-घर फुलेहरा की छांव में माता महालक्ष्मी की आराधना कर महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को रात 8 बजे शांति नगर बिंझिया में महालक्ष्मी पर्व के अवसर पर दीपा ठाकुर के निवास पर फुलेहरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित पुनाराम कटारे ने विधिविधान से पूजन कराया। महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा अर्चना की।