जगदीशपुर: जगदीशपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान गणना और आवास सूचीकरण कार्य शुरू
जगदीशपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान गणना एवं आवास सूचीकरण कार्यशुरू हो गया। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से जुड़ी जानकारी जुटाने लगे। जगदीशपुर में ग्रामीण व नगर क्षेत्र मिलाकर 490 प्रगणक और 85 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस बार पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी और एचएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा दर्ज किया जाएगा