मिर्ज़ापुर: दयावंतपुरम कॉलोनी में बाइक चुराने के दौरान चोर ने कॉलोनी वालों को देख बाइक छोड़कर भागा, सीसीटीवी में हुआ कैद
कटरा कोतवाली क्षेत्र के दयावंतपुरम कॉलोनी में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी को अपना निशाना बनाते हैं। शनिवार की रात घर के बाहर से एक चोर बाइक लेकर जा रहा था इसी दौरान कॉलोनी के लोग पहुंच गए। जिनको देखते ही वह बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई।