ग्वालियर गिर्द: नगर निगम में भाजपा पार्षद और भवन अधिकारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पार्षद बोले बिना पैसे कोई काम नहीं होता
नगर निगम मुख्यालय की जनसुनवाई के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया,जब भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास और निगम के भवन अधिकारी यशवंत मेकले के बीच तीखी बहस हो गई। पार्षद ने अपने वार्ड में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और निगम अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सरकारी जमीन पर भी निर्माण की अनुमति दी जा रही है और बिना पैसे कोई काम नहीं होता।