गोरखपुर: धर्मशाला निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ED का छापा
आज सुबह अचानक धर्मशाला स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी के घर के आस-पास हलचल तेज हो गई। दर्जनों की संख्या में पहुंची सरकारी गाड़ियां देखकर लोग चौंके, पूछताछ पर मालूम हुआ कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि किस मामले में ईडी जांच कर रही है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।