गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में लगे खिचड़ी मेले के मुस्लिम दुकानदारों ने कहा मंदिर में नहीं होता है कोई भी भेदभाव
गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर लगने वाले खिचड़ी मेले में दूर दराज के इलाकों से दुकान लगाने आए मुस्लिम दुकानदारों ने कहा कि मंदिर में नहीं होता है कोई भी भेदभाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थान गोरखनाथ मंदिर में यह मेला 2 महीने तक चलता है। जिसमें तकरीबन 60 फ़ीसदी से ज्यादा मुस्लिम दुकानदार है।