गोरखपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोरखपुर में नवनिर्मित आयकर भवन का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री रहे मौजूद
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री हैं। सीएम योगी के लिए डायनमिक शब्द को समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 जिले हैं और एक साल में 52 सप्ताह होते हैं। मुख्यमंत्री साल भर में हर जिले का दौरा कर लेते हैं।