गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के माडनपुर में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
भाजपा द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे 'स्मरण पखवाड़ा' के तहत रविवार की दोपहर 1 बजे माडनपुर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।