इटावा: बंधा गांव में सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, पड़ोसियों ने पाया आग पर काबू, घर का सामान जल गया
Etawah, Etawah | Sep 24, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के बंधा गांव की रहने वाली ज्वाला देवी घर पर चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर लीक होने के कारण घर में भीषण आग लग गयी। जिसके बाद पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जल गया। वहीं सूचना मिलते ही लेखपाल लालता प्रसाद ने आग से लगने से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़िता को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।