जगदीशपुर: प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले और खेत मजदूर सभा ने आयोजित किया एकदिवसीय धरना
जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज गुरुवार को भाकपा माले और अखिल भारतीय खेल मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के द्वारा एकदिवसीय धरना आयोजित की गई। धरना की अध्यक्षता प्रदेश कमेटी सदस्य अरुण राम व संचालन उमेंद्र प्रसाद ने किया। धरना में राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ,मजदूर कार्ड निर्माण, मनरेगा और गरीबों से जुड़े विभिन्न समस्याओ