पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत काम करने वाले कर्मियों को पिछले 11 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर सोमवार को महिला कर्मियों ने गोपीनाथपुर की मुखिया सेलाई मुंडा के नेतृत्व में रोष व्यक्त किया। साथ ही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निर्मल लकड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।