पीलीभीत: शास्त्रीनगर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, घरों में घुसकर खाद्य सामग्री और सब्जियां कर रहे नष्ट
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम शास्त्रीनगर में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर रोटी, अनाज व अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। घरों में उगाई गई सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा छतों पर लगी सीमेंट की चादरों और घास-फूस की टटियों को भी क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना