झालरापाटन: बिरयाखेड़ी खनन क्षेत्र में जेसीबी मशीन पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के बिरयाखेड़ी खनन क्षेत्र में जेसीबी मशीन पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि नांदिया खेड़ी गांव का रहने वाला वीरेंद्र पत्थर की खान से काम खत्म कर वापस घर लौट रहा था लेकिन ऊंचाई पर उसकी जेसीबी मशीन पलट गई।