नवाबगंज: बाराबंकी में नगर पालिका गेट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बाराबंकी शहर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के मुख्य गेट के पास लगे बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 3 बजे बताया कि बिजली के खंभे पर बंधे इंटरनेट फाइबर केबल के कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही समय में आग की लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।