देहरादून: कांग्रेस ने सहकारी चुनाव स्थगित करने को लेकर उठाया सवाल
सहकारी चुनाव स्थगित करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व चेयरमैन जिला सहकारिता बैंक डॉ. केएस राणा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सरकार ना ही हाइकोर्ट की मान रही है ना ही सहकारिता एक्ट को मान रही है और ना ही सरकार अपने पूर्व के आदेशों को मान रही है। सरकार ने पुराने सदस्यों को मताधिकार से वंचित कर दिया और नए सदस्य बना दिए गए।