देहरादून: देहरादून बार एसोसिएशन के नतीजे जारी, मनमोहन कंडवाल बने अध्यक्ष, राजबीर सिंह बिष्ट बने सचिव
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे जारी किए गए। इसके तहत अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल का कब्जा रहा। वहीं, राजबीर सिंह बिष्ट सचिव पद पर काबिज हुए। बता दें कि देहरादून बार एसोसिएशन प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। इस साल अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत कुल 12 पदों के लिए मतदान होना था, लेकिन लाइब्रेरियन के पद पर ललित भंडारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।