मंझनपुर: गोराजु गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिवार में चीख-पुकार मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।