भभुआ: पहाड़िया पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Bhabua, Kaimur | Jun 22, 2025 जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर पहाड़िया पंचायत भवन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरुकता शिविर में कानूनी सहायता से संबंधित जानकारियां दी गई। आयोजित कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता प्रभाकर दुबे, अधिकार मित्र दीपक कुमार द्वारा लोगों को जागरूक किया गया व कानून संबंधी जानकारियां दी गई।