भभुआ: मुठानी के पास अनियंत्रित दो बाइक के पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 22, 2025 मुठानी के पास अनियंत्रित दो बाइक के पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई गई। जो सभी मोहनिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर कर्महरी गांव निवासी कामेश्वर चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और शिवर्पसन सिंह के 19 वर्षीय पुत्र भोलू कुमार तथा विनोद पांडे के 18 वर्षीय पुत्र साजन कुमार बताया जाता है।