भभुआ: शांति नेत्रालय के पास साइकिल से जा रहे मजदूर पर 11 हजार वोल्टेज का तार गिरने से हुई मौत, सदर में पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 22, 2025 आज रविवार को शांति नेत्रालय के पास साइकिल से जा रहा एक मजदूर पर 11 हजार वोल्टेज का तार गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस 12 बजे पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव बिरजू सिंह पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव निवासी स्वर्गीय राजबली राम के 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम है। जो अपने गांव से साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था।