नगर: एसडीएम कार्यालय पर केंद्र के काले कानून के विरोध में पेंशनर्स समाज ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
बृज नगर थाना क्षेत्र के सीकरी रोड मौजूद एसडीएम कार्यालय पर आज पेंशनर्स समाज उपशाखा बृज नगर ने विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के कभी से वंचित रखने वाले 25 मार्च 2025 के काले कानून के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन किया।अध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा के नेतृत्व सभी पेंशनर्स समाज सदस्य मौजूद रहे।