बहराइच: बहराइच के डीएफओ ने दी जानकारी, बगगर में मासूम पर डॉग फैमिली के हिंसक वन्य जीव ने किया हमला, छानबीन जारी
सोमवार को बहराइच वन विभाग में तैनात डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड महसी के ग्राम पगार में कोई जानवर घनश्याम नाम के बच्चे को उठा ले गया। इस सूचना पर वन विभाग व तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे का इलाज कराया गया। वहीं उन्होंने बताया कि मौके पर किसी जीव के पद चिन्ह नहीं मिले हैं यह कोई डॉग फैमिली का जानवर हो सकता है।