प्रभात पट्टन: पाबल निवासी युवक को पांढरी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत। जांच में जुटी प्रभात पट्टन पुलिस।
पांढरी के पास एक अज्ञात वाहन ने पाबल निवासी एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाबल निवासी 22 वर्षीय अमर पुत्र रमेश मरकाम जो कि किसी काम से सेंदुर्जना गया हुआ था, वहा से वापस अपने घर पाबल आते समय पांढरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।