प्रभात पट्टन: ग्राम नरखेड के नागेश्वर मंदिर से शिव धाम जीरी तक निकाली गई भव्य नागेश्वर कावड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल
नरखेड से आज शनिवार भव्य नागेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गई। जो की नागेश्वर मंदिर से शुरू होकर गांव में भ्रमण के पश्चात शिव धाम झिरी के लिए रवाना हुई। जिसमे सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। नरखेड निवासी चंद्रशेखर खाड़े ने बताया कि सुबह 8 बजे नागेश्वर मंदिर से पूजा कर कावड़ यात्रा शुरू हुई। जो की दोपहर 2 बजे शिवधाम झिरी पहुंची।