प्रभात पट्टन: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बीती रात बिरुल बाजार में निकाली केंडल रैली, ग्रामीणों में दिखा आक्रोष।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद से पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है है लेकिन अब यह विरोध और अक्रोष ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। बीती रात ग्राम बिरुल बाजार में विरोधी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने हाथो में केंडल जलाकर रैली निकाली। जिसके बाद बस स्टेंड पहुंच कर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।