प्रभात पट्टन: नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम चिचन्डा के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
ग्राम चिचन्डा के पास नेशनल हाईवे 47 पर रायपुर से उदयपुर जाते समय एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लगते ही ग्रामीण और सरपंच अंकित कलभोर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद मुलताई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया।