प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन तहसील मुख्यालय पर पुलिस चौकी, तहसील कार्यालय आदि स्थानों पर मनाया गया 78 वां स्वतन्त्रता दिवस
प्रभात पट्टन तहसील मुख्यालय पर आज 78वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभात पट्टन पुलिस चौकी, तहसील कार्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शाला, शहीद स्मारक आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी एसआई रग्घू कोकोडे ने ध्वजारोहण किया वहीं तहसील कार्यालय में तहसीलदार डॉली रैकवार द्वारा झंडा फहराया गया।