प्रभात पट्टन: चिल्हाटी वाटर फॉल पर लग रही पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में पहुंच रहे मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र के युवा।
चिल्हाटी का वाटर फॉल बारिश के मौसम में बड़ा ही आकर्षक हो चुका है। जिसे देखने के लिए प्रभात पट्टन, मुलताई सहित महाराष्ट्र के युवा बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे है। इस स्थान को शासन प्रशासन द्वारा यदि एक पर्यटक स्थल के तौर पर डेवलप किया जाए तो, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान समय में यह स्थान युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।