बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड में करोड़ों खर्च के बाद भी जलापूर्ति योजनाएं सूखी, ग्रामीणों में आक्रोश
जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित एकल जलापूर्ति योजनाएं विशुनपुरा प्रखंड में शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा द्वारा करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से योजनाओं का निर्माण कराया गया था। विशुनपुरा पंचायत के संध्या गांव में नौ, सारांग पंच