भरथना: बकेवर बंशियापुरा में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बांशियापुर निवासी सुदेश सिंह उर्फ कृष्णा (25) पुत्र वीर सिंह का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।परिजनों के अनुसार सुदेश दिल्ली में निजी नौकरी करता था और पिछले एक माह से घर पर रह रहा था।