खरगोन। जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में एक भैंस की चहल-कदमी खूनी संघर्ष में बदल गई। सेल्दा निवासी मनोज यादव जब अपनी भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने ले गया, तो एक भैंस से सिंचाई पंप का बिजली तार टूट गया। बस इतनी सी बात पर दबंग आगबबूला हो गए। लोकेश, राधेश्याम और विवेक सहित करीब 8 लोगों ने मिलकर मनोज को घेर लिया।