कोईलवर: 163 साल पुराना कोईलवर पुल खतरे में, नींव जर्जर होने का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर अब्दुलबारी पुल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोन नदी पर बना यह ऐतिहासिक पुल अब अपनी जर्जर नींव के कारण खतरे में नजर आ रहा है। खंभों के नीचे से मिट्टी खिसकने और चबूतरे टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बुधवार की दोपहर 1:00 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिकएप नहीं करता है।