बदायूं: महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के साथ महिलाओं ने निकाला जन आक्रोश मार्च
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं में महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/ प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया तथा सपा कांग्रेस का पुतला दहन कर महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा सपा कांग्रेस महिलाओं की विरोधी है।