कौंच: पनयारा गांव में तेज हवा से कच्चे मकान में आग लगी, गृहस्थी का सामान जलकर राख, दो लाख रुपये का नुकसान
Konch, Jalaun | Jun 29, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पनयारा में तेज हवा के चलते एक कच्चे मकान में आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार आग में 8 क्विंटल गेहूं, 30 क्विंटल भूसा, पंखा, कूलर, साइकिल, कपड़े, बर्तन, 10,500 रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने सोमवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।